
553 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, UKSSSC ने जारी किया भर्ती विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर दिया है। आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह-ग के कुल 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 12 से 14 अक्टूबर तक समय दिया गया है, जबकि लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 15 नवंबर रखी गई है।
भर्ती में कनिष्ठ सहायक, सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर, निबंधन लिपिक, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, सर्वे लेखपाल, कंप्यूटर सहायक और टेलीफोन ऑपरेटर समेत विभिन्न पद शामिल हैं। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित है। लिपिकीय पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टंकण की न्यूनतम गति भी निर्धारित की गई है।
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष है। आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार 150 से 300 रुपये तक निर्धारित है। लिखित परीक्षा में 100 अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होगा और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग रहेगी।
#UKSSSC #सरकारीनौकरी #उत्तराखंडभर्ती #553पद #JobUpdate #UttarakhandJobs