काँटी विधायक अजीत कुमार ने निवर्तमान डीएम सुब्रत कुमार सेन को किया सम्मानित, बेहतर कार्यों के लिए जताया आभार
मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के स्थानांतरण के बाद नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करने से पूर्व काँटी विधायक एवं पूर्व मंत्री इंजीनियर अजीत कुमार ने उनके कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और जिले में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित एवं विकास कार्यों की सराहना की।
#Muzaffarpur #SubratKumarSen #AjitKumar