पलवल पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होडल क्षेत्र से 216 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में वेदप्रकाश उर्फ वेदन नामक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रेलवे रोड नया नगला स्थित शिव मंदिर के पास गांजा बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को काबू किया। कानूनी प्रक्रिया के तहत राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी के कब्जे से 216 ग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद हुआ।
बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर थाना होडल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर नशा तस्करी के नेटवर्क और संभावित स्रोतों की जांच कर रही है।
पलवल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना MANAS हेल्पलाइन 1933 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
#nationaltvmedia #palwalcity #palwal #haryana #palwalnews
Palwal, Palwal | Jun 23, 2026