
*थाना शहर फतेहाबाद की कार्रवाई, 49.77 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य आरोपी काबू*
*– रतिया रोड बाईपास पुल के नीचे 49.77 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा गया था आरोपी सूरज*
फतेहाबाद,06 अक्तुबर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध अनुसंधान शाखा फतेहाबाद ने 49.77 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी *मनोज कुमार उर्फ मोनु बैनीवाल निवासी * को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। इस मामले में पुलिस पहले आरोपी सूरज निवासी जिला हिसार को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गत 22 सितंबर 2026 को पुलिस टीम रतिया रोड क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान रतिया रोड बाईपास पुल के नीचे से पुलिस टीम ने आरोपी सूरज को 49.77 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था।
इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में मुकदमा नम्बर 417 दिनांक 22.09.2026 धारा 21बी-27-61-65 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की गई थी। पुलिस पूछताछ एवं जांच के दौरान नशीला पदार्थ उपलब्ध करवाने में मनोज की संलिप्तता सामने आई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब मुख्य आरोपी मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।