
#राठ में किन्नरों के दो गुट भिड़े, मारपीट में एक घायल
🔴 वसूली को लेकर विवाद का आरोप, साथी किन्नर को गाड़ी में खींचकर ले जाने की कोशिश का भी दावा
राठ (हमीरपुर)। राठ में क्षेत्र से बाहर से आए किन्नरों को वसूली करने से रोकने पर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष ने डंडों और चाकू से हमला करने तथा अपने साथी किन्नर को गाड़ी में खींचकर ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नगर के छोटी जुल्हेटी मोहल्ला निवासी साहिबा किन्नर ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे उरई रोड पर इटायल गांव के पास पनवाड़ी क्षेत्र के कुछ किन्नर ढोलक बजाकर वसूली कर रहे थे। वह अपने साथी नैना, सीमा, सुमन और आयुषी के साथ मौके पर पहुंचीं और अपने क्षेत्र में वसूली करने का विरोध किया।
आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों और चाकू से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी देने और नैना किन्नर को खींचकर गाड़ी में ले जाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। साहिबा के मुताबिक, आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके साथियों को भी चोटें लगी हैं।
पुलिस का पक्ष: कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
📲 Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
↗️ खबर को शेयर कर दूसरों तक पहुंचाएं।
💬 अपनी राय शालीनता से कमेंट में रखें।
🔔 राठ और हमीरपुर की स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।
#RathTimes #राठ #हमीरपुर #किन्नर #मारपीट #स्थानीयसमाचार
Rath, Hamirpur | Oct 17, 2026