
#महोबा - जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने परीक्षा तैयारियों की समीक्षा ।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित की जा रही पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई ।
जनपद महोबा में आगामी दिनांक- 8/9/10.06.2026 को पांच परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा आयोजित होनी है । जिसकी प्रत्येक पाली में 2064 अभ्यर्थी द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है ।
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों का समयबद्ध एवं सघन सैनिटाइजेशन कराया जाए तथा परीक्षा कक्षों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों पर गोपनीय सामग्री के सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं वितरण की प्रक्रिया का अक्षरशः पालन करते हुए प्रत्येक गतिविधि की प्रभावी निगरानी की जाए।
#mahoba #mahobapost #highlights #student
Mahoba, Mahoba | Jun 2, 2026