#इनामी_बदमाश_गिरफ्तार..
भरतपुर। जिले के खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने ह*त्या के मामले में बीते करीब छह महीने से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पवन (24) पुत्र मुखराम यादव निवासी बांगन का नंगला, थाना खेड़ली (अलवर) है। मामले में 2 मार्च 2026 को समूची फाटक निवासी शिवशंकर शर्मा ने अपने बेटे नरेंद्र कुमार की मारपीट कर हत्या करने और शव को सामन्तपुरा के जंगल में दबा देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद भरतपुर पुलिस अधीक्षक और रेंज आईजी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फरार आरोपी को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है।