12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित मैकल पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के तहत प्रातः 6 बजे से 7:45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक सहभागिता करेंगे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि योग स्वस्थ एवं निरोग जीवन का आधार है। योग दिवस का यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि समाज में सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करेगा।
#anuppur
@jansamparkmp