Public App Logo
Jansamasya
Cwg
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews

NEET 2026 में आकाश बना यूपी की डॉक्टर फैक्ट्री: रायबरेली सिटी टॉपर शिवा सोनी ने हासिल की (AIR) 7109, 5 छात्र बने टॉप स्कोरर NEET में उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की शानदार सफलता उत्तर प्रदेश में आकाश का दबदबा, NTA की टॉप 138 सूची में स्टेट रैंक 1, 3, 5, 6, 7 और 8 पर आकाश के छात्रों का कब्जा राय बरेली : आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्र शिवा सोनी ने NEET UG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7109 हासिल कर रायबरेली सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट शिक्षा और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों के भविष्य को संवारने की दिशा में AESL की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET UG 2026 के परिणामों में शिवा सोनी ने 720 में से 610 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7109 हासिल कर रायबरेली सिटी टॉपर । वहीं, अंशिका सिंह ने 579 अंक के साथ AIR 18345, आर्यन पांडेय ने 570 अंक के साथ AIR 23114, मुस्कान आहूजा ने 566 अंक के साथ AIR 25565 तथा सृजिता सिंह ने 554 अंक प्राप्त कर AIR 33889 हासिल की। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी टॉप 138 की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आकाश के छात्रों ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। आकाश के छात्र आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक 1, वंशम सिंह ने स्टेट रैंक 3, एकाग्र यादव ने स्टेट रैंक 5, श्रीनारायण हरि मिश्रा ने स्टेट रैंक 6, अरिमा झा ने स्टेट रैंक 7 तथा कृष्णा यादव ने स्टेट रैंक 8 हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। NEET 2026 में इस वर्ष भी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है। इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 10, 18 छात्रों ने टॉप 50 तथा 41 छात्रों ने टॉप 100 में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की मजबूत व्यवस्था को दर्शाती है। अपनी सफलता पर शिवा सोनी ने कहा, "NEET UG 2026 में AIR 7109 हासिल करना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। इस सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और लगातार सीखते रहने की आवश्यकता थी। आकाश के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मेरे कॉन्सेप्ट मजबूत किए, मेरी तैयारी की रणनीति को बेहतर बनाया और पूरे सफर के दौरान मुझे प्रेरित रखा। मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया।" इस उपलब्धि पर डी के मिश्रा - क्षेत्रीय निदेशक, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने कहा, "हम शिवा सोनी को NEET UG 2026 में AIR 7109 प्राप्त करने और रायबरेली सिटी टॉपर बनने पर हार्दिक बधाई देते हैं। यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प तथा अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है। AESL का हमेशा प्रयास रहा है कि छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।" आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने वर्षों से NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखा है। पिछले एक दशक में आकाश के छात्रों ने 13 बार AIR 1 हासिल किया है। इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप 10 रैंक में 64 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया टॉप 100 रैंक में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त किए हैं।

Rae Bareli, Raebareli | Jul 17, 2026

MORE NEWS

आज पूर्व प्रत्याशी 183 ऊँचाहार विधानसभा श्री उत्कृष्ट मौर्य अशोक जी ने धई रोड गदागंज क्षेत्र पहुँचकर UPSI पद पर चयनित श्री सुधीर मौर्य जी को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि आप ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

इसके उपरांत श्री उत्कृष्ट मौर्य अशोक जी बेलाखारा पहुँचकर भारतीय नौसेना में 15 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (Sub-Inspector) पद पर चयनित श्री पंकज मौर्य जी को भी हार्दिक बधाई

आज पूर्व प्रत्याशी 183 ऊँचाहार विधानसभा श्री उत्कृष्ट मौर्य अशोक जी ने धई रोड गदागंज क्षेत्र पहुँचकर UPSI पद पर चयनित श्री सुधीर मौर्य जी को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि आप ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। इसके उपरांत श्री उत्कृष्ट मौर्य अशोक जी बेलाखारा पहुँचकर भारतीय नौसेना में 15 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (Sub-Inspector) पद पर चयनित श्री पंकज मौर्य जी को भी हार्दिक बधाई

Rae Bareli, Raebareli | Jul 17, 2026

आरोप पुलिस की कहानी अलग, सिपाही की जुबान अलग, ड्राइवर की कहानी अलग 

वायरल वीडियो ने खोली डलमऊ पुलिस की परतें, 

रायबरेली। जिले की डलमऊ कोतवाली एक बार फिर विवादों के केंद्र में। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना अब कोई नई बात नहीं रह गई है, लेकिन इस बार एक वायरल वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को सार्वजनिक बहस का विषय बना दिया है। महराजगंज निवासी एक ट्रक चालक का आरोप है कि डलमऊ पुलिस ने उसके साथ मारपीट की गाली-गलौज की और बिना किसी स्पष्ट आधार के कार्रवाई करने का प्रयास किया। वीडियो में चालक पुलिसकर्मियों के सामने बार-बार यह कहता दिखाई देता है कि मैंने कोई एक्सीडेंट नहीं किया, फिर मुझे फर्जी तरीके से मारपीट करके ले जा रहे है... यहीं से कई ऐसे सवाल खड़े होते हैं विडंबना यह है कि जिस पुलिस पर निष्पक्षता का दायित्व है, उसी पुलिस के अलग-अलग स्तर पर अलग-अलग दावे सामने आते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी चालक से एक्सीडेंट की बात करता सुनाई देता है, जब�

आरोप पुलिस की कहानी अलग, सिपाही की जुबान अलग, ड्राइवर की कहानी अलग वायरल वीडियो ने खोली डलमऊ पुलिस की परतें, रायबरेली। जिले की डलमऊ कोतवाली एक बार फिर विवादों के केंद्र में। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना अब कोई नई बात नहीं रह गई है, लेकिन इस बार एक वायरल वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को सार्वजनिक बहस का विषय बना दिया है। महराजगंज निवासी एक ट्रक चालक का आरोप है कि डलमऊ पुलिस ने उसके साथ मारपीट की गाली-गलौज की और बिना किसी स्पष्ट आधार के कार्रवाई करने का प्रयास किया। वीडियो में चालक पुलिसकर्मियों के सामने बार-बार यह कहता दिखाई देता है कि मैंने कोई एक्सीडेंट नहीं किया, फिर मुझे फर्जी तरीके से मारपीट करके ले जा रहे है... यहीं से कई ऐसे सवाल खड़े होते हैं विडंबना यह है कि जिस पुलिस पर निष्पक्षता का दायित्व है, उसी पुलिस के अलग-अलग स्तर पर अलग-अलग दावे सामने आते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी चालक से एक्सीडेंट की बात करता सुनाई देता है, जब�

Rae Bareli, Raebareli | Jul 17, 2026

डलमऊ रायबरेली
    डलमऊ तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोहवा नटकी का एक बार फिर शिक्षिकाओं के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है और साजिशों के तहत शिक्षामित्र अर्चना सिंह को बदनाम करने के लिए इसके पहले उसी विद्यालय के एक वीडियो को काट छांट कर वारयल करवाया गया। उसके बाद उसी का विद्यालय का दूसरा ओर 7 मिनट का वीडियो सामने आया है वही विद्यालय से इस तरह के विवादों के वीडियो लगातार सामने आने से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और खंड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई सिर्फ हर बार जांच तक ही सीमित रह जाती है जिससे आय दिन विद्यालय परिसर से इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के भीतर बार-बार होने वाले विवाद का सीधा असर पढ़ने आए बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक आपसी विवाद में उलझे रहते हैं जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। वही इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आने से खंड शिक्षा अधिकारी नंद लाल रजक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं और कार्यवाही के नाम पर शून्य। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होती। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि पहले वायरल हुए वीडियो को काट-छांट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। लगभग आठ माह से चल रहे आपसी विवाद से शिक्षा विभाग पर सवाल उत्पन हो रहे हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि इस विद्यालय से शिक्षिकाओं के बीच विवाद के वीडियो हर डेढ़ दो महीने में किसी न किसी रूप में वायरल होते हैं।  इससे विद्यालय का माहौल पूरी तरह से बिगड़ चुका है और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

डलमऊ रायबरेली डलमऊ तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोहवा नटकी का एक बार फिर शिक्षिकाओं के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है और साजिशों के तहत शिक्षामित्र अर्चना सिंह को बदनाम करने के लिए इसके पहले उसी विद्यालय के एक वीडियो को काट छांट कर वारयल करवाया गया। उसके बाद उसी का विद्यालय का दूसरा ओर 7 मिनट का वीडियो सामने आया है वही विद्यालय से इस तरह के विवादों के वीडियो लगातार सामने आने से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और खंड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई सिर्फ हर बार जांच तक ही सीमित रह जाती है जिससे आय दिन विद्यालय परिसर से इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के भीतर बार-बार होने वाले विवाद का सीधा असर पढ़ने आए बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक आपसी विवाद में उलझे रहते हैं जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। वही इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आने से खंड शिक्षा अधिकारी नंद लाल रजक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं और कार्यवाही के नाम पर शून्य। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होती। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि पहले वायरल हुए वीडियो को काट-छांट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। लगभग आठ माह से चल रहे आपसी विवाद से शिक्षा विभाग पर सवाल उत्पन हो रहे हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि इस विद्यालय से शिक्षिकाओं के बीच विवाद के वीडियो हर डेढ़ दो महीने में किसी न किसी रूप में वायरल होते हैं। इससे विद्यालय का माहौल पूरी तरह से बिगड़ चुका है और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

Rae Bareli, Raebareli | Jul 17, 2026