डलमऊ रायबरेली
डलमऊ तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोहवा नटकी का एक बार फिर शिक्षिकाओं के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है और साजिशों के तहत शिक्षामित्र अर्चना सिंह को बदनाम करने के लिए इसके पहले उसी विद्यालय के एक वीडियो को काट छांट कर वारयल करवाया गया। उसके बाद उसी का विद्यालय का दूसरा ओर 7 मिनट का वीडियो सामने आया है वही विद्यालय से इस तरह के विवादों के वीडियो लगातार सामने आने से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और खंड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई सिर्फ हर बार जांच तक ही सीमित रह जाती है जिससे आय दिन विद्यालय परिसर से इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के भीतर बार-बार होने वाले विवाद का सीधा असर पढ़ने आए बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक आपसी विवाद में उलझे रहते हैं जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। वही इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आने से खंड शिक्षा अधिकारी नंद लाल रजक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं और कार्यवाही के नाम पर शून्य। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होती। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि पहले वायरल हुए वीडियो को काट-छांट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। लगभग आठ माह से चल रहे आपसी विवाद से शिक्षा विभाग पर सवाल उत्पन हो रहे हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि इस विद्यालय से शिक्षिकाओं के बीच विवाद के वीडियो हर डेढ़ दो महीने में किसी न किसी रूप में वायरल होते हैं। इससे विद्यालय का माहौल पूरी तरह से बिगड़ चुका है और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।