पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशानुसार 'नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम 2026' के अवसर पर यातायात थाना, किशनगंज द्वारा प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।