अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल भवन, किशनगंज में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है तथा इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने तथा स्वास्थ्य एवं सकारात्मक ऊर्जा के लिए नियमित योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया।
#biharpoliceofficial #Kisanganj