कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उदयपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
–––
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत उदयपुरा में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता भी साथ रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए कि मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिले। साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से भी संवाद कर इलाज तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
#Raisen
Raisen, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026