### हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल टूटा, लॉन्चिंग के दौरान तकनीकी खराबी से हादसा
**तीन लोगों के घायल होने की सूचना, मौके पर मचा हड़कंप**
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल के लॉन्चिंग कार्य के दौरान तकनीकी खराबी के चलते हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पुल का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा।
हादसे के दौरान मौके पर मौजूद तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी खराबी कैसे हुई और इसमें सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
**न्यूज टुडे हिमाचल**