ये जो वैरायटी आप देख रहे हैं, ये है Fuji Phoenix® ‘Fenduf 3’। 🍎
आज हिमाचल के लोअर एलिवेशन में Gala की अच्छी मांग और कीमत देखने को मिल रही है। लेकिन हमारे हाई-एलिवेशन एरिया—किन्नौर, हिमाचल और कश्मीर—के लिए हमें ऐसी वैरायटी की जरूरत है, जो इन क्षेत्रों में एक नया विकल्प दे सके।
Fuji दुनिया की प्रीमियम एप्पल वैरायटीज़ में से एक है। लेकिन पारंपरिक Fuji में कई बार कलर कम रहता है और फल देर से तैयार होता है।
यहीं पर Fuji Fenduf 3 खास नजर आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका फुल कलर और आकर्षक फल। और आज हम इसे लगभग 7,900 फीट की ऊँचाई पर RMS Orchard Bakhol में देख रहे हैं।
मेरा मानना है कि हमें सिर्फ एक ही वैरायटी पर निर्भर रहने के बजाय variety diversification पर भी काम करना चाहिए।
अगर हाई-एलिवेशन क्षेत्रों में Fuji की अच्छी क्वालिटी और अच्छा बाजार मिलता है, तो यह किसानों के लिए एक नया प्रीमियम मार्केट खोल सकता है।
Fuji Fenduf 3 — High Altitude में Fuji का एक नया विकल्प। 🍎