
☑️मानपुर में सामुदायिक वन अधिकारों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
☑️ जनपद पंचायत सभागार मानपुर में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत सामुदायिक वन अधिकार तथा धारा 3(1)(प्) में वर्णित सामुदायिक वन संसाधन एवं उसके प्रबंधन संबंधी अधिकारों को मान्यता प्रदान किए जाने की प्रक्रिया पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक स्तरीय वन अधिकार समिति द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत सामुदायिक वन अधिकारों, सामुदायिक वन संसाधनों की पहचान, दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया तथा संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर वन अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र समुदायों को उनके वैधानिक अधिकारों का लाभ सुनिश्चित करना है।
☑️ प्रशिक्षण में कार्यक्रम में अनुविभागीय दंडाधिकारी मानपुर, अंबिकेश प्रताप सिंह , सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग पूजा द्विवेदी,अनुविभागीय वन अधिकारी कुलदीप नारायण त्रिपाठी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद मानपुर अंकित सिरोठिया सहित सभी मास्टर ट्रेनर, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@welfaretribal
#jansamparkmp
#उमरिया
#umaria