मंदिर के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस को देख भागे 25 जुआरी, दो पकड़े, 5 लाख, 82 हजार नकदी, 17 बाइक बरामद👇
थाना सिहौनियां क्षेत्रांतर्गत इटोरा गांव में सिद्ध बाबा मंदिर के पास बड़े स्तर पर जुआ सचालित हो रहा था। पुलिस टीम ने मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीबन ₹5,82,000/ नगदी, 06 ताश की गड्डी एवं 17 मोटर साईकिलें जब्त की गई एवं थाना वापसी पर 06 ज्ञात एवं 15 अज्ञात आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 53/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।