Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

**बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय से अजय शास्त्री को पीएच.डी. की उपाधि** **रोहतक।** बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, रोहतक के संस्कृत विभाग के शोधार्थी **अजय शास्त्री** को "**ज्योतिष वेदाङ्ग का विश्लेषणात्मक अध्ययन : वर्तमान परिप्रेक्ष्य के संदर्भ में**" विषय पर शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। यह शोध कार्य शोध निर्देशक **डॉ. बबलू शर्मा** के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति **प्रो. (डॉ.) बी. एम. यादव**, संस्कृत विभागाध्यक्ष **डॉ. जगदीश भारद्वाज** तथा शोध निर्देशक **डॉ. बबलू शर्मा** ने अजय शास्त्री को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह शोध ज्योतिष वेदाङ्ग के शास्त्रीय स्वरूप तथा उसके वर्तमान संदर्भों के अध्ययन में एक सार्थक एवं महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा। पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ• अजय शास्त्री ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शोध निर्देशक डॉ. बबलू शर्मा, संस्कृत विभाग के समस्त गुरुजनों तथा बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि माँ भगवती की असीम कृपा, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा परिवार के सतत सहयोग का परिणाम है। उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ• अजय शास्त्री ने शुरुआती शिक्षा गुरुकुल से तथा शास्त्री, ज्योतिष से आचार्य, महर्षि पाणिनी यूनिवर्सिटी उज्जैन से किया है। वर्तमान में रेवाड़ी शहर में ज्योतिष संस्थान का संचालन कर रहे हैं।

Rewari, Rewari | Jul 24, 2026

MORE NEWS