
सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर कसी कमर
आशुतोष सिन्हा ने किया तूफानी दौरा, कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच व्यक्तिगत संपर्क बढ़ाने का आह्वान
मिर्जापुर, 22 अगस्त। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधान परिषद स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को सक्रिय कर दिया है। सपा के स्नातक विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने नगर, हलिया, लालगंज, बिहंसड़ा, मझवां, बरैनी, सीखड़, चुनार और नरायनपुर में पार्टी की बैठकों में शामिल होकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
बैठकों को संबोधित करते हुए आशुतोष सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगामी विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत जरूरी है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, जोन एवं सेक्टर प्रभारियों से मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत दिलाने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और खाद-बीज की समस्या से जनता परेशान है और आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी।
वहीं चुनाव प्रभारी एवं पूर्व सांसद/पूर्व विधायक डॉ. रमेश चन्द्र बिंद ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।
बैठकों में जिला महामंत्री आदर्श यादव, डॉ. ज्योति बिंद, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, दामोदर मौर्य, सत्यप्रकाश यादव, सोकिम अहमद, झल्लू यादव, राणा प्रताप सिंह, रवि सोनकर, राममिलन यादव, अशोक यादव, लल्लू दुबे, मुकुंद यादव, सौरभ सिंह, संग्राम बिंद, लालबहादुर यादव, भोला नाथ यादव, कन्हैया लाल यादव, महिपाल सिंह, कांधा यादव, सूर्यकांत पटेल, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, मंत्री यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#समाजवादीपार्टी #SP #आशुतोषसिन्हा #MLC #विधानपरिषदचुनाव #स्नातकचुनाव #मिर्जापुर #Mirzapur #TodayMirzapur