
पलिया से लापता दो बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
पलिया-खीरी। थाना पलिया पुलिस ने एक स्थानीय हॉस्टल से लापता हुए दो बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को जगदीश प्रसाद निवासी बरगदिया, थाना बरखेड़ा, पीलीभीत ने सूचना दी थी कि हॉस्टल से दो बच्चे बिना बताए चले गए हैं। इनमें अजीत सिंह (18) पुत्र राम सिंह निवासी पुरेना, थाना चंदन चौकी और हिमांशू राम (16) पुत्र संतराम निवासी बंदरभरारी सोनहा, थाना चंदन चौकी शामिल थे।
सूचना पर थाना पलिया में मु0अ0सं0 217/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। टीम ने विभिन्न स्थानों पर खोजबीन के साथ तकनीकी सहायता भी ली। लगातार प्रयासों के बाद दोनों बच्चों को सकुशल एवं स्वस्थ अवस्था में बरामद कर लिया गया और नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बरामदगी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक विवेक त्रिपाठी (चौकी प्रभारी कस्बा), हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुनील रावत एवं महिला कांस्टेबल हिमांशी पाल। #रोमीसाहनी #MYogiAdityanath #UPNews #paliakalan #LakhimpurKheri #followers #highlights