क्षतिग्रस्त मेह पुल का डीएम ने किया निरीक्षण, आवागमन बहाल करने के विकल्पों पर मंथन
औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को बारुण–नवीनगर पथ के मेह गांव के समीप सोन उच्चस्तरीय नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त मेह उच्चस्तरीय पुल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुल की मरम्मत व स्ट्रेंथनिंग, पुल के समानांतर नए डेली ब्रिज के निर्माण और निर्माणाधीन 7 किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग के उपयोग सहित कई विकल्पों पर विचार किया गया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी विकल्पों का तकनीकी और व्यावहारिक आकलन कर आवागमन सुरक्षित एवं जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
#Aurangabad #BiharNews #BreakingNews #MehBridge #BridgeNews #DMAbhilashaSharma #RoadNews #BiharBreaking #AurangabadNews #SityogNews #LatestNews
Bihar, India | Sep 10, 2026