बाड़मेर: ACB की बड़ी कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते गि#रफ्तार : बाड़मेर जिले की सेडवा तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक धनराज को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गि#रफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने जमीन की नेखमबंदी करने के बदले परिवादी से 32 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी बालोतरा टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत राशि लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी हैं।
Jalor, Jalor | Jun 6, 2026