Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में भारी बारिश के बाद हुए लैंड स्लाइड से भारी तबाही मची है। हालात बिगड़ने पर बांग्लादेशी अधिकारी शरणार्थियों को दूसरी जगहों पर भेज रहे हैं। रोहिंग्या बेहद अमानवीय परस्थिति में कॉक्स बाजार इलाके में रह रहे हैं। बारिश और भूस्खलन से उनकी स्थिति बद से बदतर हो गई है। इससे एक बार फिर ये सवाल भी उठा है कि आखिर रोहिंग्याओ के नाम आ रही मोटी रकम उन तक क्यों नहीं पहुंच रही है। यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑफ इंटरनल ओवरसाइट सर्विस ने बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के अरबों डॉलर में ट्रांसपेरेंसी को लेकर चिंता जताई है। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस ने वॉलंटियर्स और कम्युनिटी लीडर्स के साथ मिलकर अभियान चलाया है। पिछले कुछ दिनों में लैंडस्लाइड में कम से कम 13 लोगों की मौत के बाद ये अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार इलाके के लिए सबसे मुश्किल दिन था, जब लैंडस्लाइड में कॉक्स बाजार कैंप का एक स्कूल बह गया। इससे कम से कम पांच बच्चों की मौत हो गई। #bangladesh #rohingya

Balrampur, Balrampur | Jul 11, 2026

MORE NEWS

#BalrampurPolice
थाना ललिया परिसर में #COLaliya की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। https://t.co/NXa7jzwfzg

#BalrampurPolice थाना ललिया परिसर में #COLaliya की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। https://t.co/NXa7jzwfzg

Balrampur, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत होने का दावा करने वाले अमित भारद्वाज ने मांगी माफी 

राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन सोशल मीडिया पर नए दावों के बीच अब सामजवादी पार्टी सुप्रिमो अखिलेश यादव की भी एंट्री हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय अमित भारद्वाज ने सबसे पहले अखिलेश यादव पर बड़ा दावा किया था। उन्होने कहा था कि SP प्रमुख और टिन्नू यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत हुई थी।
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। अब अपने ही बयान से पलटते हुए अमित भारद्वाज ने विडियो मैसेज के जरिए खिलेश यादव से माफी मांग ली है। अखिलेश यादव पर चंदा चोरी मामले के आरोप को लेकर क्या था पूरा मामला? बता दें कि अमित भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो में दावा किया था कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपी बताए जा रहे टिन्नू यादव और अखिलेश यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत हुई थी। इस दावे को समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया। पार्टी की ओर से अमित भारद्वाज के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसके बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया।

समाजवादी पार्टी की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद अमित भारद्वाज ने अब 11 जुलाई को एक वीडियो मैसेज जारी किया। मैसेज में अमित भारद्वाज ने कर माना कि किया कि उनके पास अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं था। उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैंने यह खबर सोशल मीडिया पर पढ़ी थी और वहीं से इसे आगे बताया। मेरे पास इस बात का कोई पुख्ता तथ्य या सबूत नहीं था। अगर मेरी बात से अखिलेश यादव जी को ठेस पहुंची हो तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।"

#UttarPradesh #AkhileshYadav #rammandirayodhya

अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत होने का दावा करने वाले अमित भारद्वाज ने मांगी माफी राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन सोशल मीडिया पर नए दावों के बीच अब सामजवादी पार्टी सुप्रिमो अखिलेश यादव की भी एंट्री हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सक्रिय अमित भारद्वाज ने सबसे पहले अखिलेश यादव पर बड़ा दावा किया था। उन्होने कहा था कि SP प्रमुख और टिन्नू यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत हुई थी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। अब अपने ही बयान से पलटते हुए अमित भारद्वाज ने विडियो मैसेज के जरिए खिलेश यादव से माफी मांग ली है। अखिलेश यादव पर चंदा चोरी मामले के आरोप को लेकर क्या था पूरा मामला? बता दें कि अमित भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो में दावा किया था कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपी बताए जा रहे टिन्नू यादव और अखिलेश यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत हुई थी। इस दावे को समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया। पार्टी की ओर से अमित भारद्वाज के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसके बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया। समाजवादी पार्टी की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद अमित भारद्वाज ने अब 11 जुलाई को एक वीडियो मैसेज जारी किया। मैसेज में अमित भारद्वाज ने कर माना कि किया कि उनके पास अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं था। उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैंने यह खबर सोशल मीडिया पर पढ़ी थी और वहीं से इसे आगे बताया। मेरे पास इस बात का कोई पुख्ता तथ्य या सबूत नहीं था। अगर मेरी बात से अखिलेश यादव जी को ठेस पहुंची हो तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।" #UttarPradesh #AkhileshYadav #rammandirayodhya

Balrampur, Balrampur | Jul 11, 2026

#Balrampurpolice 
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दहेज की मांग को लेकर पत्नी की हत्या के प्रकरण में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की बाइट। https://t.co/wrgbzjCtxM

#Balrampurpolice थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दहेज की मांग को लेकर पत्नी की हत्या के प्रकरण में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की बाइट। https://t.co/wrgbzjCtxM

Balrampur, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026

एक और बेटी की मौत पर बवाल, परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

एक और बेटी की मौत पर बवाल, परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

Balrampur, Balrampur | Jul 11, 2026

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा:भगवतीगंज पुल पर ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 7-8 लोग घायल, चालक फरार

#बलरामपुर जिले के विसुनीपुर स्थित #भगवतीगंज पुल पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। गोंडा की ओर से आ रही एक बोलेरो और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार 7 से 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों की सहायता से बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बोलेरो में सवार यात्रियों ने बताया कि वे गोंडा से बलरामपुर की ओर आ रहे थे, जबकि कुछ अन्य यात्रियों का गंतव्य बढ़नी था। भगवतीगंज स्थित नदी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि पुल पर सुरक्षा बैरियर नहीं होता, तो बोलेरो खाई में गिर सकती थी, जिससे दुर्घटना और भी गंभीर हो सकती थी।

हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और ट्रक की तलाश कर रही है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए पुल पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

#balrampur #balrampurpolic #road #accident

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा:भगवतीगंज पुल पर ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 7-8 लोग घायल, चालक फरार #बलरामपुर जिले के विसुनीपुर स्थित #भगवतीगंज पुल पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। गोंडा की ओर से आ रही एक बोलेरो और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार 7 से 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों की सहायता से बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बोलेरो में सवार यात्रियों ने बताया कि वे गोंडा से बलरामपुर की ओर आ रहे थे, जबकि कुछ अन्य यात्रियों का गंतव्य बढ़नी था। भगवतीगंज स्थित नदी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि पुल पर सुरक्षा बैरियर नहीं होता, तो बोलेरो खाई में गिर सकती थी, जिससे दुर्घटना और भी गंभीर हो सकती थी। हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और ट्रक की तलाश कर रही है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए पुल पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। #balrampur #balrampurpolic #road #accident

Balrampur, Balrampur | Jul 11, 2026

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में भारी बारिश के बाद हुए लैंड स्लाइड से भारी तबाही मची है। हालात बिगड़ने पर बांग्लादेशी अधिकारी शरणार्थियों को दूसरी जगहों पर भेज रहे हैं। रोहिंग्या बेहद अमानवीय परस्थिति में कॉक्स बाजार इलाके में रह रहे हैं। बारिश और भूस्खलन से उनकी स्थिति बद से बदतर हो गई है। इससे एक बार फिर ये सवाल भी उठा है कि आखिर रोहिंग्याओ के नाम आ रही मोटी रकम उन तक क्यों नहीं पहुंच रही है। यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑफ इंटरनल ओवरसाइट सर्विस ने बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के अरबों डॉलर में ट्रांसपेरेंसी को लेकर चिंता जताई है। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस ने वॉलंटियर्स और कम्युनिटी लीडर्स के साथ मिलकर अभियान चलाया है। पिछले कुछ दिनों में लैंडस्लाइड में कम से कम 13 लोगों की मौत के बाद ये अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार इलाके के लिए सबसे मुश्किल दिन था, जब लैंडस्लाइड में कॉक्स बाजार कैंप का एक स्कूल बह गया। इससे कम से कम पांच बच्चों की मौत हो गई। #bangladesh #rohingya - Balrampur News