Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

नशे में धुत चालक का कहर: प्याज से भरा ट्रक होटल में घुसा, दर्जनभर लोगों की जान बची **ओसियां।** राजगुरु बासनी स्थित खेतेश्वर सर्किल पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब नेवरा रोड से पंजाब की ओर प्याज लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित होटल में जा घुसा। हादसे के दौरान होटल में मौजूद एक दर्जन से अधिक लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक कथित रूप से नशे की हालत में था, जिसके चलते वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया। बेकाबू ट्रक ने होटल में घुसने से पहले बाहर खड़ी एक मिनी ट्रक को टक्कर मार दी तथा विद्युत विभाग के कई खंभों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर ओसियां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतेश्वर सर्किल पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। लंबे समय से यहां स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा इंतजामों की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।

Tinwari, Jodhpur | Jun 22, 2026