तांडव सेना ने कपिल नेगी को सौंपी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
स्थान रामनगर उत्तराखंड
रामनगर। तांडव सेना संगठन ने 16 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से श्री कपिल नेगी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगवीर सिंह परमार और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मान्या साध के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कपिल नेगी से संगठन के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने तथा अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा जताई गई है। उनकी नियुक्ति पर संगठन की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई है।
#कपिल_नेगी #तांडव_सेना #उत्तराखंड #प्रदेश_अध्यक्ष #नियुक्ति_पत्र #उत्तराखंड_न्यूज़ #रामनगर #नैनीताल #UttarakhandNews #TandavSena #KapilNegi