मोहर्रम की नौवीं तारीख पर रोहतास प्रखंड के अकबरपुर, कुशडीहरा, मस्जिद मोड़, महुरांव समेत विभिन्न क्षेत्रों में पैक-ए-हुसैनी जुलूस निकाला गया। "या हुसैन" के नारों के बीच अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातमी जुलूस में हिस्सा लिया।
प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे।
#Muharram #YaHussain #Rohtas #Akbarpur #PeaceAndHarmony #BiharNews