
धीरेंद्र शास्त्री को दिग्विजय सिंह ने ‘मूर्ख’ कहा, कम्प्यूटर बाबा बोले-उनमें ज्ञान का अभाव, कुछ लोगों को राजनीति के हिसाब से आगे बढ़ाया जाता है
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर कम्प्यूटर बाबा और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। मामला भगवान श्रीकृष्ण को लेकर धीरेन्द्र शास्त्री की कथित टिप्पणी से जुड़ा है। यात्रा में मौजूद कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि देश में अनेक सिद्ध संत हुए हैं, लेकिन कुछ लोगों को राजनीति के हिसाब से आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने ऐसे लोगों के पास ज्ञान का अभाव होने की बात भी कही।
दिग्विजय सिंह ने भी साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी धीरेन्द्र शास्त्री पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘मूर्ख’ बताया। उनके इस बयान ने धार्मिक कथावाचकों को लेकर चल रही बहस को राजनीतिक चर्चा से जोड़ दिया है।
धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, माफी भी मांगी
भगवानश्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर भरी कथा के दौरान बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दिए गए बयान और कही गई बात के बाद मचे बवाल के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई दी है। उन्होंने बकायदा एक वीडियो जारी कर कहा कि, वे खुद भगवान कृष्ण को पूजने वाले हैं। उनके कहने का आशय कुछ और था, लोगों ने अर्थ का अनर्थ कर एक हिस्सा दिखाकर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि वे खुद ब्रजवासी बनने के इच्छुक हैं। मैं भगवान का विरोधी नहीं हूं। फिर भी यदि किन्हीं को उनकी बात से ठेस पहुंची है तो वे क्षमा मांगते हैं।
#Bababageshwar #Digvijaysingh #MPnews #Nonfollowers #VindhyaSamacharTV