जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 30 अक्टूबर को- डीसी प्रीति
यमुनानगर, 20 अक्टूबर- उपायुक्त प्रीति ने बताया कि हरियाणा के माननीय ऊर्जा, परिवहन, श्रम मंत्री श्री अनिल विज की अध्यक्षता में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे महाराजा अग्रसेन कॉलेज, जगाधरी के सभागार में होनी निश्चित हुई है। जिला के सभी विभागाध्यक्ष व जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य बैठक में निश्चित तिथि व समय पर भाग लेना सुनिश्चित करें।