
🚨 UPI से 90 हजार रुपये की ठगी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पलवल साइबर पुलिस ने उत्तराखंड में दी दबिश...
पलवल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने UPI के जरिए 90 हजार रुपये की कथित साइबर ठगी के मामले में चार आरोपियों को उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। अदालत ने चारों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
साइबर थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार, मिंडकोला (हथीन) निवासी बृजलाल ने शिकायत दी थी कि 22 जुलाई 2026 को उनके बैंक खाते से UPI के माध्यम से 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।
शिकायत के मुताबिक, 50 हजार रुपये मारुफ अली और 40 हजार रुपये मनिंदर सिंह के खाते में गए थे। पीड़ित ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार, बैंक खातों और तकनीकी जानकारी के आधार पर 2 नवंबर को रुद्रपुर में दबिश दी गई। वहां से पहले मारुफ अली और मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उनके दो कथित साथियों आलम खान और वासु मदक को भी गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ठगी की रकम की बरामदगी और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
#nationaltvmedia #ntvmedia #haryana #palwal #palwalnews #palwalcity
Palwal, Palwal | Nov 3, 2026