
कालिंजर में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए सुरक्षित बचपन और कानूनी अधिकार
📚 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं रोटी बैंक सोसाइटी के तत्वावधान में कालिंजर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज, कालिंजर में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भविष्य अभियान, शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, पॉक्सो एक्ट-2012 और राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़ी महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई।
जनपद न्यायाधीश श्रीमती अल्पना ने आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली मेगा राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न मामलों के त्वरित निस्तारण की जानकारी दी।
न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को यौन शोषण एवं उत्पीड़न से बचाव, शिक्षा के अधिकार तथा पॉक्सो कानून के तहत उपलब्ध कानूनी संरक्षण के बारे में जागरूक किया।
🤝 रोटी बैंक सोसाइटी, बांदा की ओर से अध्यक्ष श्री रिजवान अली, संगठन मंत्री श्री सुनील सक्सेना एवं टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को ज्योमेट्री बॉक्स, कॉपी और पेन वितरित किए गए। वहीं महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को शर्ट भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, विद्यालय परिवार तथा रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
📍 कालिंजर, बांदा
#बांदा #कालिंजर #विधिकजागरूकता #रोटीबैंकसोसाइटी #सुरक्षितबचपन
Banda, Banda | Aug 25, 2026