#बालाघाट
15 जुलाई को जिला पंचायत की कृषि समिति की बैठक
आगामी 15 जुलाई को जिला पंचायत की कृषि समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। समिति के सभापति श्री टामेश्वर पटले की अध्यक्षता में आयोजित समिति की यह बैठक जिला पंचायत कार्यालय सभाकक्ष में दोपहर 01 बजे से प्रारंभ होगी। इस बैठक में कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही उद्यानिकी, मत्स्योद्योग, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की भी समीक्षा की जायेगी। समिति के सभी सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए सूचित कर दिया गया है।
#CMMadhyaPradesh #minmpkrishi #JansamparkMP