
शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़: नेपाल बॉर्डर के पास घेराबंदी कर पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा, 4 चोरी की बाइक जब्त
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी): जिले की कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करों के एक ऐसे शातिर नेटवर्क को ध्वस्त किया है, जो चोरी की बाइकों के सहारे तस्करी का धंधा चला रहा था। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरोह के 5 सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
बाइक के 'सीक्रेट तहखाने' में छिपाई थी शराब
नेपाल बॉर्डर से शराब की खेप बिहार में खपाने के लिए तस्करों ने चोरी की बाइकों की टंकी और सीट के नीचे विशेष गुप्त केबिन (तहखाना) बनवा रखा था। लेकिन महंगुआ-भुसौली के पास पुलिस की तगड़ी घेराबंदी के आगे तस्करों का यह शातिर दिमाग भी फेल हो गया।
⚡ पुलिस की बड़ी बरामदगी:
4 चोरी की बाइक (कुल 5 बाइक बरामद, जिसमें 1 लाइनर बाइक शामिल)
26.4 लीटर नेपाली शराब
4 मोबाइल फोन जब्त
5 आरोपी गिरफ्तार (जिसमें एक नाबालिग भी शामिल)
ढाका एसडीपीओ अभिषेक कुमार, कुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार और चिरैया थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस पूरी छापेमारी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सभी गिरफ्तार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#MotihariNews #EastChamparan #BiharPolice #LiquorSmuggling #BreakingNews