
*थाना बैरिया जनपद बलिया द्वारा जानलेवा हमला करने वाले 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना बैरिया पर वादी द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि मेरा भाई अपने साथी चालक के साथ जो राज्य बिहार से आलू बेचकर वापस आते समय मांझी पुल चेक पोस्ट के पास अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर ट्रैक्टर चालक को रितेश यादव पुत्र दयाशंकर यादव निवासी छोटका बैजू टोला सिताबदीयर थाना रिविलगंज बिहार को जान से मारने के नियत से गोली चलायी गयी किन्तु गोली रितेश को न लगकर बगल में बैठा मेरे भाई के जांघ में गोली लगी गयी । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 301/26 धारा 109(1)/191(2)/352/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था।
इसी क्रम मे दिनांक 03.10.2026 उ0नि0 आशुतोष मद्धेशिया मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग वाहन व वांछित अभियुक्तगण की तलाश में टोला शिवन राय में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 301/26 सम्बन्धित *अभियुक्तगण 01.रमाशंकर यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी चांददियर थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र करीब 50 वर्ष, जिसके पास से एक अवैध तमंचा/कट्टा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ तथा 2. दयाशंकर यादव उर्फ टुन्नू पुत्र राजनाथ यादव निवासी चांददियर थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र करीब 31 वर्ष* के पास से एक अदद मोबाइल VIVO V50 महरून कलर का बरामद हुआ ।
*पूछताछ विवरण-*
पूछताछ करने पर बताया गया कि जयराम यादव की बहन के साथ रितेश यादव उपरोक्त द्वारा भगाकर लव मैरिज कर लिया था जिससे हमारे गांव खानदान की बदनामी हुई थी जिस कारण हम लोगो द्वारा रितेश यादव को जान से मारने का प्लान बनाकर मांझी पुल के पास रितेश यादव जो बिहार से ट्रैक्टर लेकर आ रहा था उसको मारने हेतु फायरिंग किया था, किन्तु उसके साथ एक व्यक्ति और बैठा था उसे जाकर लग गयी। पूछताछ के उपरान्त गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*सम्बन्धित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 301/26 धारा 109(1),191(2)/352/3(5) बीएनएस थाना बैरिया जनपद बलिया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. रमाशंकर यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासीगण चांददियर थाना बैरिया जनपद बलिया ।
02. दयाशंकर यादव उर्फ टुन्नू पुत्र राजनाथ यादव निवासीगण चांददियर थाना बैरिया जनपद बलिया।
*बरामदगी-*
1. 01 अदद अवैध तमंचा.315 बोर
2. 01 अदद जिंदा कारतूस
3. 01 अदद मोबाइल VIVO V50
*पुलिस हिरासत में लेने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 आशुतोष मद्धेशिया थाना बैरिया जनपद बलिया ।
2. हे0का0 मनीष सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया ।
3. हे0का0 राम दुलारे थाना बैरिया जनपद बलिया ।
4. का0 शैलेन्द्र थाना बैरिया जनपद बलिया ।
5. का0 विकास कुमार थान बैरिया जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*
Ballia, Ballia | Oct 4, 2026