Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

*थाना इसराना प्रभारी ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने रविवार को थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने कहा कि पेट्रोल पंप संवेदनशील सार्वजनिक स्थल हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संचालकों को निर्देश दिए कि पेट्रोल पंपों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कैमरे हर समय सुचारु रूप से कार्य करें। कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस जांच में उसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर कार्यरत सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने, नकदी की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस अथवा डायल-112 पर देने का आह्वान किया। प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने कहा कि पेट्रोल पंप पर आवश्यकता से अधिक नकदी न रखें। बैंक में नकदी जमा कराने जाते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि अधिक नकदी बैंक में जमा करानी हो तो पुलिस को पूर्व सूचना देकर सुरक्षा सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल पंप परिसर में एक सूचना बोर्ड लगाया जाए, जिस पर थाना प्रभारी, पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112, अग्निशमन विभाग तथा एम्बुलेंस सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित हों। उन्होंने कहा कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण केवल पुलिस के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आमजन एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय पर दी गई सूचना कई बार बड़ी आपराधिक घटनाओं को रोकने में सहायक सिद्ध होती है। इसलिए सभी पेट्रोल पंप संचालक पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी बिना किसी देरी के पुलिस तक पहुंचाएं। बैठक में उपस्थित सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने पुलिस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने, सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देने तथा क्षेत्र में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिराम ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करना है। बैठक में पेट्रोल पंप संचालक सोहन लाल बठला, विजय जुनेजा, नवनीत सिंह, कंवर सिंह जागलान (एडवोकेट), डॉ. तरुण नारंग, रमेश नंबरदार, सुरेश जैन, हरजोत सिंह, रमेश मलिक, रविंद्र संधू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jul 6, 2026

MORE NEWS

अगर नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग...
नहर किनारे खड़ी मिली कार, मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम part-2
#Faridabad 
#BPTP 
#Canal 
#PoliceInvestigation 
#CrimeBranch 
#agaracanal 
#VoiceOfFaridabad 
#voiceoffreedom

अगर नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग... नहर किनारे खड़ी मिली कार, मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम part-2 #Faridabad #BPTP #Canal #PoliceInvestigation #CrimeBranch #agaracanal #VoiceOfFaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 11, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात तक ली वीडियो कॉन्फ्रेंस।* 

 प्रदेश के सभी उपायुक्तों से की बात।

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को कराया परिस्थितियों से अवगत, कहा शहर में जल भराव की नहीं आएगी समस्या।

पानीपत 11 जुलाई– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात की और मानसून को देखते हुए प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव, बाढ़ तथा अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
        वीडियो कांफ्रेंस में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि शहर की मुख्य ड्रेनेज की सफाई करवा दी गई है। यमुना क्षेत्र से लगते तटबंध और गांव का भी निरीक्षण किया गया है और लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं भी बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस समय अलर्ट रहें।
           उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।
आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, नावें, पंपिंग सेट तथा अन्य संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
      डीसी ने यमुना क्षेत्र से लगते सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यमुना में ना जाएं और ना ही नहाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं जनसहयोग से मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात तक ली वीडियो कॉन्फ्रेंस।* प्रदेश के सभी उपायुक्तों से की बात। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को कराया परिस्थितियों से अवगत, कहा शहर में जल भराव की नहीं आएगी समस्या। पानीपत 11 जुलाई– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात की और मानसून को देखते हुए प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव, बाढ़ तथा अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वीडियो कांफ्रेंस में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि शहर की मुख्य ड्रेनेज की सफाई करवा दी गई है। यमुना क्षेत्र से लगते तटबंध और गांव का भी निरीक्षण किया गया है और लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं भी बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस समय अलर्ट रहें। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, नावें, पंपिंग सेट तथा अन्य संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । डीसी ने यमुना क्षेत्र से लगते सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यमुना में ना जाएं और ना ही नहाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं जनसहयोग से मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jul 11, 2026