
औरंगाबाद के चौखड़ा स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान, चहकता आंगन फाउंडेशन ने बच्चों को किया जागरूक।
औरंगाबाद (कुटुम्बा) | 22 अगस्त 2026
नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से चहकता आँगन फाउंडेशन, औरंगाबाद द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चौखड़ा, कुटुम्बा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम और नशामुक्त जीवन के महत्व को दर्शाया।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली। “नशा नहीं, शिक्षा हाँ” और “Say No To Drugs” जैसे नारों के साथ निकली रैली ने पूरे चौखड़ा गांव को जागरूक किया।
फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा - बच्चे देश का भविष्य हैं, बचपन से ही उनमें नशे के प्रति जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।
#NashaMuktBharat #Aurangabad #BiharNews #ChahaktaAanganFoundation #24NewsLive