चितलवाना में ANTF की कार्रवाई, 55 ग्राम अफीम का दूध बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 55.12 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम को सूचना मिली थी कि कुंडकी चौकी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ बैठा है। सूचना पर पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से तलाशी ली, जिसमें आरोपी के कब्जे से अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रकाश पुत्र गिरधारीराम जाट (28) निवासी पिपराली, थाना गुड़ामालानी, जिला बालोतरा को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। �
Sanchore, Jalor | Jun 12, 2026