
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश
बिलासपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ए श्रीकुंवर मेमोरियल ट्रस्ट स्कूल, बिलासपुर के द विंटेज हॉल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान पर आधारित प्रभावशाली रोल प्ले प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और समूह गीत के माध्यम से “तंबाकू छोड़ो, जीवन चुनो” का संदेश दिया।
कक्षा चौथी की छात्रा नव्या ने “Say No to Tobacco, Choose Life” विषय पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर सभी को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति अरोड़ा दुबे ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने सभी को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाकर किया गया।
#WorldNoTobaccoDay #NoTobaccoDay #SayNoToTobacco #ChooseLife #TobaccoFreeLife #HealthyLife #NashaMuktBharat #NashaMuktSamaj #AwarenessProgram #SchoolActivity #StudentAwareness #Bilaspur #HimachalPradesh #EducationForChange #YouthAgainstTobacco #HealthAwareness #TobaccoFreeGeneration #StayHealthy #SchoolEvents #WorldNoTobaccoDay2026