Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

उधम सिंह नगर मौसम एवं जलस्तर अपडेट (30 जून 2026, सुबह 8:30 बजे) उधम सिंह नगर जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। आज सुबह 8:30 बजे जारी जिला आपदा परिचालन केंद्र (DEOC) की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो सबसे अधिक वर्षा सितारगंज में 70 मिमी और रुद्रपुर में 67 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा काशीपुर में 18.5 मिमी, बाजपुर में 12 मिमी, किच्छा में 11 मिमी, जसपुर में 9 मिमी, खटीमा में 7 मिमी तथा गदरपुर में 5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर सामान्य बना हुआ है और किसी भी नदी में चेतावनी या खतरे जैसी स्थिति नहीं है। वहीं सभी प्रमुख जलाशयों का जलस्तर भी सुरक्षित सीमा के भीतर है तथा कहीं से भी अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में सड़क, संचार, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की आपदा संबंधी स्थिति नहीं है।

MORE NEWS