बनारस में भाजपा नेताओं और पदाधिकारीयों का अधिकारियों और पुलिस थानों पर प्रभाव इतना बढ़ गया है की पीड़ितों को मुकदमा दर्ज कराने के लिए अब कोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है, ताजा मामला वाराणसी का है जहां कोर्ट के आदेश पर वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह और उप रजिस्ट्रार समेत 10 लोगों के खिलाफ 50 करोड़ रुपए की जमीन हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, पीड़ित पत्नी प्रमिला मिश्रा और उनके बीमार पति ओमप्रकाश के बीमारी और विश्वास का फायदा उठाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर 70 बिस्वा जमीन हड़प लिया गया... जबकि आयुष्मान कार्ड योजना पीएम मोदी के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है.... इतने बड़े मामले में अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है....
Sadar, Varanasi | Jul 13, 2026