सेमरौता विद्युत उपकेंद्र के जेई पर हमले का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज
अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता विद्युत उपकेंद्र में तैनात जेई पर हमले के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जेई अरविंद कुमार त्रिपाठी की तहरीर के अनुसार, 16 जुलाई की शाम तीन युवक उपकेंद्र परिसर में पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान सरकारी अभिलेख फाड़े गए और कार्यालय में रखा कंप्यूटर भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
आरोपियों में विजय प्रताप सिंह उर्फ राहुल सिंह, अभिषेक सिंह और मृगेंद्र शुक्ला निवासी खेखरुआ शामिल हैं।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Amethi, Amethi | Jul 17, 2026