Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

17 एवं 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग–सह–जन कल्याण शिविर का आयोजन सीतामढ़ी जिला के सभी 17 प्रखंडों में किया जाएगा। उक्त शिविर में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं यथा:– आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ,लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांग कल्याण योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना ,श्रम विभाग की योजनाएं तथा अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। सभी प्रखंड मुख्यालय में चिन्हित स्थल पर शिविर लगाया जाएगा एवं शिविर में सभी योजनाओं का अलग-अलग काउंटर होगा। सभी काउंटर पर उपरोक्त योजनाओं से संबंधित नोडल अधिकारी भी होंगे। सभी प्रखंडों में आयोजित शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। जहां आवेदकों को सभी तरह के सहायता प्रदान किए जाएंगे। साथ ही शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक मेडिकल स्टॉल की भी व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में डीडीसी की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में बैठक की गई।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त शिविर का व्यापक प्रचार– प्रसार पंचायत स्तर पर करना सुनिश्चित करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में सभी एसडीओ ,प्रखंडों के सभी वरीय अधिकारी एवं सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक करवाना सुनिश्चित करेंगे ताकि अधिक से अधिक आम जनों की सहभागिता हो सके। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Sitamarhi, Bihar | Jun 11, 2026

MORE NEWS

सीतामढ़ी: प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी
#Sitamarhi #PremiJodi #LoveMarriage #SitamarhiNews #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #LocalNews #MarriageNews #LoveStory

सीतामढ़ी: प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी #Sitamarhi #PremiJodi #LoveMarriage #SitamarhiNews #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #LocalNews #MarriageNews #LoveStory

Dumra, Sitamarhi | Jun 13, 2026

प्रशासन और आम लोगों के बीच हाथापाई, मौके पर तनाव का माहौल

#Bihar #ViralVideo #BreakingNews #Police #Public #BiharNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #ViralNews #LatestNews#latestnews #viralnews

प्रशासन और आम लोगों के बीच हाथापाई, मौके पर तनाव का माहौल #Bihar #ViralVideo #BreakingNews #Police #Public #BiharNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #ViralNews #LatestNews#latestnews #viralnews

Dumra, Sitamarhi | Jun 13, 2026

पटना में ज्वेलरी शॉप लूट की कोशिश नाकाम, दुकान में ही फंस गईं दो युवतियां

बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां ग्राहक बनकर मां वैष्णवी ज्वेलर्स में पहुंचीं और दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा।

इसी दौरान एक युवती ने अचानक दुकानदार पर पेपर स्प्रे से हमला कर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दुकान से बाहर निकलकर शटर लॉक कर दिया, जिससे दोनों युवतियां दुकान के अंदर ही फंस गईं।

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

#Patna #Digha #JewelleryShop #LootAttempt #CCTV #PatnaNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #24HQLiveBihar

पटना में ज्वेलरी शॉप लूट की कोशिश नाकाम, दुकान में ही फंस गईं दो युवतियां बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां ग्राहक बनकर मां वैष्णवी ज्वेलर्स में पहुंचीं और दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा। इसी दौरान एक युवती ने अचानक दुकानदार पर पेपर स्प्रे से हमला कर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दुकान से बाहर निकलकर शटर लॉक कर दिया, जिससे दोनों युवतियां दुकान के अंदर ही फंस गईं। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। #Patna #Digha #JewelleryShop #LootAttempt #CCTV #PatnaNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #24HQLiveBihar

Dumra, Sitamarhi | Jun 13, 2026