बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक गिरफ्तार, 12.18 ग्राम एमडी बरामद
बीकानेर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलीकंठ के तहत सदर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, तृतीय चौराहे से पट्टू के चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस को देखकर बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध गतिविधि करते नजर आए। पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 12.18 ग्राम एमडी बरामद हुई।...