केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने 136.150 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा एवं एक हुंडई क्रेटा कार जब्त की।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
कोटा। "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), कोटा के अधिकारियों ने 18 जुलाई 2026 को जिला चित्तौड़गढ़ के नेतावल महाराज-ओदुंद मार्ग पर एक हुंडई क्रेटा कार को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें से 7 बोरियों में भरा कुल 136.150 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया।
कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बरामद अवैध डोडा चूरा एवं हुंडई क्रेटा कार को जब्त कर लिया गया तथा एक आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।