
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया में लगातार यह दावा किया जा रहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर संसद पहुंचने की प्लानिंग कर रही हैं, और इसके लिए पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के जरिए मौजूदा सांसद यूसुफ पठान को अपनी सीट छोड़ने का संदेश भिजवाया गया थ, अब इस पूरे मामले पर खुद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आधिकारिक तौर पर चुप्पी तोड़ी है। गांगुली ने मीडिया जगत को एक पत्र जारी कर इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "यह सभी बातें पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत हैं। ममता बनर्जी ने मुझे कभी भी यूसुफ पठान तक ऐसा कोई संदेश पहुंचाने के लिए नहीं कहा और न ही मैंने यूसुफ पठान से इस सिलसिले में कोई संपर्क किया है, गांगुली ने आगे यह भी साफ किया कि उनका राजनीति से कभी कोई सरोकार नहीं रहा है। उन्होंने बिना सच्चाई जाने ऐसी खबरें प्रकाशित करने पर मीडिया के प्रति गहरी नाराजगी भी जताई है। ज्ञात हो कि चर्चाएं थीं कि भवानीपुर सीट से विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी अब संसद जाने के लिए बहरामपुर की सुरक्षित सीट को जरिया बनाने की कोशिश में थीं, जिसे अब गांगुली के इस बयान ने पूरी तरह अफवाह करार दे दिया है।
#IndiaHeadline24 #SouravGanguly #YusufPathan #MamataBanerjee #WestBengalPolitics #Baharampur #BreakingNews #TMC #LokSabha #HindiNews #ViralNews #PoliticalUpdate #BigDisclosure
Mauganj, Rewa | Jun 6, 2026