नवंबर से शीतकालीन वर्दी में रहेंगे पुलिस कर्मी
लखनऊ। मौसम में बदलाव के बीच उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मियों की वर्दी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश में शीतकालीन वर्दी धारण करने की व्यवस्था लागू की जाएगी।
पत्र के अनुसार 27 अक्टूबर रात के समय शीतकालीन वर्दी पहननी होगी। एक नवंबर से दिन और रात, दोनों समय शीतकालीन वर्दी धारण करना अनिवार्य होगा।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद जारी निर्देशों में संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।