
#प्रयागराज में अकाउंटेंट संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, यमुना में तलाश जारी!
===================== गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीप एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 26 सितंबर 2026 दिन शनिवार
====================
#प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र में एक निजी फर्म में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत 35 वर्षीय तुषार केशरवानी शुक्रवार शाम घर से बाइक लेकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।
#परिजनों ने तलाश शुरू की तो उनकी बाइक पुरानी यमुना पुल पर लावारिस हालत में मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
#बाइक मिलने के बाद पुलिस ने आशंका जताई कि तुषार ने यमुना नदी में छलांग लगाई होगी।
#सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। शुक्रवार देर रात तक तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।
#शनिवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया।
#पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू की
कीडगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह के अनुसार, गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में लगातार तलाश की जा रही है। फिलहाल तुषार का कोई सुराग नहीं मिला है।
#पुलिस मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
#तुषार के लापता होने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तुषार के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल कीडगंज थाना पुलिस को सूचित करें।
#Prayagraj #PrayagrajNews #PrayagrajCity #UttarPradesh #MissingPerson #YamunaRiver #Keedganj #PoliceInvestigation #BreakingNews #LocalNews #PrayagrajPolice