20.55 ग्राम एमडीएमए जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। साड़ास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20.55 ग्राम अवैध एमडीएमए (मोली पाउडर) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्रसिंह जोधा व डीएसपी गंगरार उदय सिंह के सुपरविजन में शुक्रवार को थानाधिकारी सोनाली शर्मा के नेतृत्व में मुखबीर की सुचना पर लेडा का खेड़ा तिराया, बडलें के नीचे एक बैठे दिनेश पिता अर्जुन लाल जाट उम्र 26 साल निवासी जित्यिास पुलिस थाना साड़ास जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जे से 20.55 ग्राम अवैध एम.डी.एम.ए. (मोली पाउडर) जब्त की।
अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. (मोली पाउडर), मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया गया तथा अभियुक्त दिनेश जाट को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त दिनेश जाट के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।