Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

13 से 14 जुलाई तक पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना का होगा सोशल ऑडिट, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण डिंडौरी मध्यप्रदेश स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति के पत्र क्रमांक 518, दिनांक 08 जुलाई 2026 के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक विकासखंड की 7-7 शालाओं में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का सोशल ऑडिट 13 एवं 14 जुलाई 2026 को किया जाएगा। निर्देशों के परिपालन में जिला पंचायत डिंडौरी के सभागार में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यालय भोपाल एवं स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति, भोपाल द्वारा जिले के सभी विकासखंड समन्वयक (सामाजिक अंकेक्षण) एवं ग्राम सामाजिक एनीमेटरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पंकज जैन, जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण श्री कृष्णकांत दुबे तथा प्रभारी पीएम पोषण श्री रामजीवन कुमार वर्मा ने सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के उद्देश्यों तथा सोशल ऑडिट के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने सोशल ऑडिट का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सामाजिक अंकेक्षण से योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori

MORE NEWS

डिंडौरी को शिक्षा की बड़ी सौगात!

प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने नरिया सहित जिले के 5 नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण किया। स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और आधुनिक सुविधाओं से ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया।

#Halchal24News #Dindori #SandipaniSchool #Education #MPNews #PratimaBagri #OmkarSinghMarkam #FagganSinghKulaste #QualityEducation #BreakingNews #MadhyaPradesh #ViralNews

डिंडौरी को शिक्षा की बड़ी सौगात! प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने नरिया सहित जिले के 5 नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण किया। स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और आधुनिक सुविधाओं से ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया। #Halchal24News #Dindori #SandipaniSchool #Education #MPNews #PratimaBagri #OmkarSinghMarkam #FagganSinghKulaste #QualityEducation #BreakingNews #MadhyaPradesh #ViralNews

Dindori, Dindori | Jul 16, 2026

चोरी की शिकायत को 'पारिवारिक विवाद' बताने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची विधवा

डिंडौरी HALCHAL24NEWS

डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम खरगहना निवासी एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उसके सूने घर में हुई लाखों रुपये की चोरी की शिकायत को पुलिस ने एफआईआर में पारिवारिक एवं जमीन विवाद का स्वरूप दे दिया। पीड़िता अब न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है।

पीड़िता रीता आर्मो के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को वह घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। उनका दावा है कि घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख रुपये है।

महिला ने अपने शिकायत पत्र में कुछ परिचित लोगों पर संदेह जताते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि गाड़ासरई थाना पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत के अनुरूप चोरी का मामला दर्ज करने के बजाय एफआईआर में इसे पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद से जोड़ दिया, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो रही है।

पीड़िता का कहना है कि न्याय की उम्मीद में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, लेकिन फिलहाल उसे केवल आश्वासन ही मिला है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

रिपोर्ट: दीपक कुमार नामदेव
HALCHAL24NEWS | डिंडौरी
#Dindori #MPPolice #Gadasarai #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForVictim #PoliceInvestigation #MadhyaPradesh #HALCHAL24NEWS #HindiNews #ViralNews #GroundReport #LatestNews

चोरी की शिकायत को 'पारिवारिक विवाद' बताने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची विधवा डिंडौरी HALCHAL24NEWS डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम खरगहना निवासी एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उसके सूने घर में हुई लाखों रुपये की चोरी की शिकायत को पुलिस ने एफआईआर में पारिवारिक एवं जमीन विवाद का स्वरूप दे दिया। पीड़िता अब न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। पीड़िता रीता आर्मो के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को वह घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। उनका दावा है कि घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख रुपये है। महिला ने अपने शिकायत पत्र में कुछ परिचित लोगों पर संदेह जताते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि गाड़ासरई थाना पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत के अनुरूप चोरी का मामला दर्ज करने के बजाय एफआईआर में इसे पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद से जोड़ दिया, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो रही है। पीड़िता का कहना है कि न्याय की उम्मीद में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, लेकिन फिलहाल उसे केवल आश्वासन ही मिला है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी। रिपोर्ट: दीपक कुमार नामदेव HALCHAL24NEWS | डिंडौरी #Dindori #MPPolice #Gadasarai #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForVictim #PoliceInvestigation #MadhyaPradesh #HALCHAL24NEWS #HindiNews #ViralNews #GroundReport #LatestNews

Dindori, Dindori | Jul 16, 2026

नशे से दूरी, है जरूरी....

डिंडौरी पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले वासियों से अपील कर कहा है कि नाश की जड़ है, नशे से अपने समाज को दूर रखें और अपने समाज को अच्छाई की ओर ले जाएं।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Home Department of Madhya Pradesh
#साकार_सरकार
#jansampark 
#Homedepartment
#PHQ

नशे से दूरी, है जरूरी.... डिंडौरी पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले वासियों से अपील कर कहा है कि नाश की जड़ है, नशे से अपने समाज को दूर रखें और अपने समाज को अच्छाई की ओर ले जाएं। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh #साकार_सरकार #jansampark #Homedepartment #PHQ

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

साही का शिकार, पांच आरोपी गिरफ्तार @fastnews24mpcg #dindori #news #11सितंबर

साही का शिकार, पांच आरोपी गिरफ्तार @fastnews24mpcg #dindori #news #11सितंबर

Dindori, Dindori | Jul 16, 2026

UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- "रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा

वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी

"सभी नागरिकों के लिए समान कानून" लागू करने की दिशा में सरकार आगे

10 लाख से अधिक लोगों के सुझावों के आधार पर तैयार हुआ मसौदा

कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं सहित सभी महिलाओं को समान अधिकार और न्याय मिलना चाहिए।

सीएम ने बताया कि सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति ने प्रदेशभर में व्यापक जनसंवाद कर 10 लाख से अधिक नागरिकों के सुझाव प्राप्त किए, जिनके आधार पर विधेयक का मसौदा तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी संवेदनशील मुद्दों पर वोट बैंक की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि भोजशाला मामले में सरकार न्यायालय के निर्णय का सम्मान करेगी और UCC को लेकर प्रदेश सरकार अपने संकल्प पर आगे बढ़ रही है।

अब सभी की नजरें मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र पर टिकी हैं, जहां सरकार समान नागरिक संहिता विधेयक पेश कर सकती है। यदि यह विधेयक पारित होता है, तो मध्य प्रदेश UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा।

#UCC #UniformCivilCode #MohanYadav #MadhyaPradesh #MPAssembly #BreakingNews #NationalNews #PoliticalNews #OneNationOneLaw #Halchal24News #TrendingNews #IndiaNews

UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- "रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी "सभी नागरिकों के लिए समान कानून" लागू करने की दिशा में सरकार आगे 10 लाख से अधिक लोगों के सुझावों के आधार पर तैयार हुआ मसौदा कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं सहित सभी महिलाओं को समान अधिकार और न्याय मिलना चाहिए। सीएम ने बताया कि सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति ने प्रदेशभर में व्यापक जनसंवाद कर 10 लाख से अधिक नागरिकों के सुझाव प्राप्त किए, जिनके आधार पर विधेयक का मसौदा तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी संवेदनशील मुद्दों पर वोट बैंक की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि भोजशाला मामले में सरकार न्यायालय के निर्णय का सम्मान करेगी और UCC को लेकर प्रदेश सरकार अपने संकल्प पर आगे बढ़ रही है। अब सभी की नजरें मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र पर टिकी हैं, जहां सरकार समान नागरिक संहिता विधेयक पेश कर सकती है। यदि यह विधेयक पारित होता है, तो मध्य प्रदेश UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा। #UCC #UniformCivilCode #MohanYadav #MadhyaPradesh #MPAssembly #BreakingNews #NationalNews #PoliticalNews #OneNationOneLaw #Halchal24News #TrendingNews #IndiaNews

Dindori, Dindori | Jul 15, 2026

13 से 14 जुलाई तक पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना का होगा सोशल ऑडिट, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण डिंडौरी मध्यप्रदेश स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति के पत्र क्रमांक 518, दिनांक 08 जुलाई 2026 के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक विकासखंड की 7-7 शालाओं में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का सोशल ऑडिट 13 एवं 14 जुलाई 2026 को किया जाएगा। निर्देशों के परिपालन में जिला पंचायत डिंडौरी के सभागार में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यालय भोपाल एवं स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति, भोपाल द्वारा जिले के सभी विकासखंड समन्वयक (सामाजिक अंकेक्षण) एवं ग्राम सामाजिक एनीमेटरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पंकज जैन, जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण श्री कृष्णकांत दुबे तथा प्रभारी पीएम पोषण श्री रामजीवन कुमार वर्मा ने सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के उद्देश्यों तथा सोशल ऑडिट के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने सोशल ऑडिट का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सामाजिक अंकेक्षण से योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori - Dindori News