Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स में जिला इकाई का विस्तार, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं शाहजहांपुर। वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स की जिला इकाई का विस्तार करते हुए जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता की सहमति से नई नियुक्तियों की घोषणा की। इस दौरान नीतू गुप्ता को जिला अध्यक्ष तथा रोहित सिंहल को जिला महासचिव मनोनीत किया गया।इस अवसर पर पुवायां नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजय गुप्ता उर्फ संजू, जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी, महासचिव सतीश सक्सेना, ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता, आशुतोष रघुवंशी व अग्रिमा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर और बुके भेंट कर स्वागत किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार और सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा जताई। साथ ही सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर ग्रुप की संरक्षक डा.दीपा सक्सेना , हेमा अग्रवाल , आरती गुप्ता ,रंजना तिवारी, सुनीता मिश्रा , अनुज देव गुप्ता , कौशलेंद्र मिश्रा , संजय अग्रवाल , अजय अवस्थी "अनुरागी"उज्ज्वल गुप्ता , अपूर्व अग्रवाल , प्रतीक अग्रवाल आदि ने शुभकामनाएं व्यक्त की कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। Varsha Goswami