ईंयारा स्कूल बना शिक्षा विकास का मॉडल, भामाशाहों ने दिए 1.80 करोड़
#सुजानगढ विधानसभा के ईंयारा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाहों के सहयोग से 1.80 करोड़ रुपये की लागत से छह नए कक्षों और आधुनिक सुविधाओं का निर्माण कराया गया। सभी कक्षों में इंटरएक्टिव बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था आधुनिक हुई है।
नवनिर्मित भवन का लोकार्पण राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी ने किया। कार्यक्रम में भामाशाह चेनाराम लोमरोड़ व रामेश्वरलाल लोमरोड़ सहित कई गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्य ओमनाथ सिद्ध ने बताया कि नए कक्ष बनने से विद्यालय की क्षमता बढ़ी है और अब प्रत्येक कक्षा में 80 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण संसाधनों के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा में किया गया योगदान समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा निवेश है तथा अन्य सक्षम लोगों से भी शिक्षा विकास में सहयोग की अपील की।